राम नाम दिलाता है मुक्ति – स्वामी आनंद गिरि
संतों के चरण व ज्ञान की पूजा की जाती है। फोटो की पूजा नहीं की जाती है। राम का नाम लेने से मुक्ति मिल जाती है। कलयुग में राम के नाम की बड़ी महिमा है। ह्रदय में धारण करने के मात्र से सारे मनोरथ स्वत: ही सिद्ध होने लगते हैं। यह ज्ञान की बातें योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ने श्रद्धालुओं से कहीं।
माघ मेला क्षेत्र में अक्षयवट मार्ग संगम नोज स्थित शिविर में रामकथा शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि राम के नाम का सहारा लेने मात्र से व्यक्ति भवसागर पार कर सकता है। राम का नाम ही सत्य है बाकी जगत की सारी वस्तुएं मृग मरीचिका के समान हैं।
राम कथा का श्रवण करने मात्र से जीवन में सभी रिश्तों का ज्ञान भली प्रकार हो जाता है। रिश्तों का कैसे निर्वाह करना है राम कथा सुनकर जानकारी हो जाती है। राम की वास्तविकता को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे को राजनीतिक रूप देने की जरूरत नहीं है। इससे राम भक्तों को कष्ट होता है।
उन्होंने कहा कि मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि मुस्लिम भाइयों का विचार परिवर्तन हो। वह स्वयं राम मंदिर निर्माण में आगे आएं। राम में पूरा विश्व समाया हुआ है। चेतन व जड़ सभी में राम हैं। राम के अलावा कुछ भी नहीं है।
Related Articles

उपासना टीवी, दिल्ली एनसीआर से संचालित प्रतिष्ठित धार्मिक हिंदी मीडिया संसथान है। जो विगत 13 वर्षों से धर्म और सांस्कृतिक मीडिया में अग्रसर है। उपासना टीवी में हम आपकी धार्मिक समाचार को प्रकाशित करते हैं। आप अपनी खबरें और सुझाव हमें upasana.tv@gmail.com पर भेज सकते हैं या 9312827955 पर Whatsapp और 7011103242 पर Call कर सकते हैं।